ऋषि सुनक
भारत ऋषि परम्परा का देश है यहाँ अनेक महान ऋषि मुनि हुए है । प्राचीन भारत के सप्त ऋषि प्रसिद्ध हैं । इसी ऋषि परम्परा में अनेक गोत्रकार ऋषि हुए जिनके नाम पर भारत के अनेक वंश के गोत्र चलते हैं । प्राचीन भारत में एक प्रसिद्ध ऋषि शौनक थे जिनके आश्रम में देश भर के ऋषि मुनि विधार्थी एकत्र होकर शिक्षा लेते थे । शौनक ऋषि के पिता सुनक ऋषि के नाम से प्रसिद्ध हुए । भारत में प्रायः अनेक वंश अपने पूर्वज ऋषि अथवा अपने पूर्वज गुरु ऋषि का गोत्र धारण करते है और कुछ वंश ऋषि के नाम को उपनाम की तरह प्रयोग करते है जैसे भरद्वाज, गर्ग , शांडिल्य, वत्स आदि । सुनक भी ऐसे ही उपनाम की तरह कहीं - कहीं प्रयोग में लाया जाता है । नए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक भारतवंशी परिवार से है जिनके पूर्वज भारतीय मूल के थे । सुनक इस परिवार का उपनाम है । मूलतः यह भारतीय आर्य खत्री वंश से है । ऋषि मूल नाम है और सुनक उपनाम । यह उपनाम इस वंश ने कब स्वीकार किया इसकी जानकारी नहीं मिलती । फिर भी नाम और उपनाम दोनों से भारतीयता की मौलिकता का बोध अवश्य होता है । यानी इस परिवार ने अपना धर्म और संस्कार भारतीय ही रखना स्वीकार किया हुआ है ।
Comments
Post a Comment